आफत :आसमान से बरस रही है आग, झुलस रहे हैं लोग

बांका : चैत का महीना अभी आधा ही बीता है. लेकिन मौसम की गरमाहट जिस कदर सिर चढ़ कर बोल रही है, लगता है मई महीने में आसमान से सिर्फ आग ही बरसेगी. अप्रैल महीने में इस वर्ष रिकॉर्ड गरमी पड़ रही है. मारे गरमी के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. अप्रैल का अभी सिर्फ […]
बांका : चैत का महीना अभी आधा ही बीता है. लेकिन मौसम की गरमाहट जिस कदर सिर चढ़ कर बोल रही है, लगता है मई महीने में आसमान से सिर्फ आग ही बरसेगी. अप्रैल महीने में इस वर्ष रिकॉर्ड गरमी पड़ रही है. मारे गरमी के लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. अप्रैल का अभी सिर्फ 10 दिन ही बीता है.
लेकिन झुलसा देने वाली गरम हवा से लोगों को दिन दोपहर घरों में सिमट कर रहने पर मजबूर कर दिया है. घरों में सिमट कर रहना भी महज एक जुमला है क्योंकि मौसम की मार घर के भीतर कमरों तक भी है. बांकी कसर बिजली रानी की नाराजगी ने पूरी कर रखी है. लोग घर और बाहर त्राहिमाम कर समय गुजारने पर विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










