वसूली को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Published at :08 Jan 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
वसूली को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

बौंसी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रहमपुर में स्कूल में खाता खोलने के नाम पर अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप था कि दो दिन पूर्व विद्यालय सचिव के आवास पर ब्लॉक के पास स्थित बैंक आॅफ इंडिया के लघु शाखा के दो कर्मी विद्यालय के छात्र छात्राओं वर्ग छह की […]

विज्ञापन

बौंसी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रहमपुर में स्कूल में खाता खोलने के नाम पर अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप था कि दो दिन पूर्व विद्यालय सचिव के आवास पर ब्लॉक के पास स्थित बैंक आॅफ इंडिया के लघु शाखा के दो कर्मी विद्यालय के छात्र छात्राओं वर्ग छह की नीलम, चंदा, राजकुमार सिंह, चंदन कुमार यादव, बिट्टु कुमार, सागर कुमार, आठ की शिवानी कुमारी सहित करीब दो दर्जन बच्चों से खाता खुलवाने के नाम पर दो दो सौ रुपये लिये गये.

ग्रामीणों ने जब इस वावत पूछा तो उन लोगों ने बताया कि सौ रुपये बच्चों के एकाउंट में जाएंगे जबकि सौ रुपये खाता खोलने का खर्च है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जब विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शांति कुमारी से की तो उन्होंने भी ग्रामीणों से कहा कि पैसे देकर खाते खुलवाने पड़ेंगे. क्योंकि बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मी ने कहा कि बिना रुपये के खाता नहीं खुलेगा.

हंगामे की सूचना पर बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, बीईओ राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, मुखिया श्रवण कुमार यादव सहित सीआरसीसी विद्यालय पहुंचे. ग्रामीण महेष साह, छोटे कुमार दास, लखन राम, प्रदीप यादव, मनोज यादव, मन्नु दास, विष्णुदेव दास, कैलाष सिंह, मंटु सिंह, करण सिंह आदि ने बीडीओ से कारवाई की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन