पहली पत्नी को छोड़ पति ने की शादी

बांका: अग्नि को साक्षी मानते हुए पति और पत्नी सात फेरे लगा कर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाते हैं. लेकिन कुछ लोग कुछ दिन साथ रहने के बाद सारी कसमें भूल जाते हैं. कुछ इसी तरह की घटना प्रकाश में आया है. मालूम हो कि धनकुंड ओपी क्षेत्र के देवैया गांव की रीना […]
पीड़ित महिला ने पति पर मारपीट कर घर से भगाने एवं दूसरी शादी रचा लेने की बात कहते हुए लिखित आवेदन देकर दोषी पति व परिवार वाले पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. साथ ही आवेदन में जगदीश सिंह, उमाशंकर सिंह, शंभु सिंह, देबू सिंह के भी नाम शामिल हैं. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि रीना देवी के द्वारा दिये गये आवेदन में पति पर दूसरा शादी रचाने का आरोप लगाया है. आवेदन को लेकर मामले की जांच की जा रही है जांच में दोषी पाये जाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










