मैच हारते ही निराश हो गये लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2015 8:57 AM

विज्ञापन

बांका: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार से खेल प्रेमियों का दिल टूट गया. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इंडियन टीम जो लगातार मैच जीत कर सेमी फाइनल में पहुंची थी, वह कंगारुओं के हाथ मात खा जायेगी. सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर दिन भर टीवी स्कीन पर लोगों की […]

विज्ञापन
बांका: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार से खेल प्रेमियों का दिल टूट गया. किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इंडियन टीम जो लगातार मैच जीत कर सेमी फाइनल में पहुंची थी, वह कंगारुओं के हाथ मात खा जायेगी.

सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर दिन भर टीवी स्कीन पर लोगों की निगाह लगी रही. इस मैच को देखने के लिए सुबह से ही लोग बैटरी, जेनरेटर आदि की तैयारी में जुटे थे. शहर के डोकानिया मार्केट स्थित टीवी दुकान, कपड़ा दुकान, डाक घर के समीप टीवी दुकान एवं कई होटल में लगे टीवी को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ लगी रही. मुकाबले को लेकर स्कूली बच्चे भी अपने स्कूल को छोड़ कर टीवी पर बने रहे.

वहीं बिजली की आंख मिचौनी भी जारी रही, जिससे दर्शकों को मैच देखने में थोड़ी परेशानी हुई. भारत के खिलाड़ियों को लगातार आउट होते देख कर धीरे-धीरे लोग टीवी के सामने से खिसकने लगे. उधर, आस्ट्रेलिया ने मैच जीता, इधर लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन