शिकायत दर्ज नहीं करा पाते लूट के शिकार यात्री
हवेली खड़गपुर: जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित ठाड़ी मोड़ के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन सीमा विवाद के कारण लूट के शिकार यात्रियों को मामला दर्ज कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. तभी तो वर्ष 2013 से आज तक गंगटा थाना में एक […]
जानकारों का कहना है कि ज्यादातर लूट की घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र की तरफ से आने वाली वाहनों के साथ ही किया जाता है. ठाड़ी मोड़ स्थित पुल के समीप अपराधी लूट की घटना को अंजाम देते हैं. जबकि पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल मुंगेर द्वारा जो सीमा तय की गयी है. उसमें ठाड़ी मोड़ का इलाका खड़गपुर थाना सीमा से लगभग एक किलोमीटर दूर है. लेकिन लूट जब भी होता है तो लूटे यात्री गंगटा थाना ही पहुंचते हैं. पुलिसिया सूत्रों की अगर माने तो फरवरी 2013 के बाद गंगटा सहायक थाना में एक भी यात्रियों द्वारा लूट की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. जिससे यह साफ पता चलता है कि सीमा विवाद के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










