कुव्यवस्था: आग पर काबू पाने में लाचार है अग्निशमन विभाग, चार दमकलों के लिए एक चालक

औरंगाबाद नगर: जिले में गरमी का मौसम शुरू होते ही अगलगी की घटनाएं भी शुरू हो गयी हैं. अब तक 80 से अधिक घर जल कर राख हो गये हैं. दो मासूमों की जान भी चली गयी है. लाखों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है. लेकिन, आग पर काबू पाने के लिए जिस अग्निशमन […]
वैसे इस जिले में दो फायर स्टेशन हैं, एक जिला मुख्यालय में, तो दूसरा दाउदनगर में. जिले में जब अगलगी की घटना की सूचना फायरबिग्रेड कार्यालय को मिलती है, तो पदाधिकारी से लेकर दमकलकर्मी का पसीना छूटने लगता है. बावजूद पदाधिकारी भगवान का नाम लेकर किसी तरह आग बुझाने के लिए दमकल वाहन को लेकर चल पड़ते हैं. अधिक दूरी रहने के कारण समय पर दमकल नहीं पहुंच पाती है. इसके कारण लाखों रुपये की संपत्ति आग बुझने से पहले ही जल कर राख हो जाता है. जिला मुख्यालय में कुल चार दमकल हैं. इनमें दो दमकल 4500 लीटर का, एक 2500 लीटर का, एक 300 लीटर का है. इसमें से तीन दमकल काफी पुराना है, जो कभी भी आग बुझाते -बुझाते बंद भी हो जाता है. इस परिस्थिति में दमकलकर्मी को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




