सांप के काटने से ससुराल में युवक की मौत

Published at :13 Sep 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
सांप के काटने से ससुराल में युवक की मौत

औरंगाबाद नगर. रविवार की सुबह फेसर थाना क्षेत्र के बद्री बिगहा गांव में ससुराल में रह रहे युवक रंजन साव को किसी विषैले सांप से डंस लिया, इसके बाद उसके इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां के चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुये बेहतर इलाज के लिये मगध मेडिकल गया रेफर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. रविवार की सुबह फेसर थाना क्षेत्र के बद्री बिगहा गांव में ससुराल में रह रहे युवक रंजन साव को किसी विषैले सांप से डंस लिया, इसके बाद उसके इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां के चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देखते हुये बेहतर इलाज के लिये मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया. मगध मेडिकल कॉलेज गया पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने के पहले ही युवक की मौत हो गयी.
इधर, मौत के बाद ससुरालवालों ने शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की. मृतक के भांजा पंकज कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल जिस वक्त लेकर पहुंचे थे, अगर उस वक्त सही सलामत था, इलाज सही तरीके से शुरू हो जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी. लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने बिना इलाज शुरू किये रेफर कर दिया. बताया जाता है कि मृतक पिछले चार वर्षो से ससुराल में रह रहा था. वह मूल रूप से माली थाना क्षेत्र के गोमदाही गांव का रहने वाला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन