अज्ञात वाहन ने ली मजदूर की जान

Published at :30 Jan 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने ली मजदूर की जान

औरंगाबाद(नगर) : सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-98 पर मंजुराही व खैरा-खैरी गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के पटनवा गांव के जानकी साव का पुत्र नंदकिशोर साव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रोज […]

विज्ञापन
औरंगाबाद(नगर) : सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-98 पर मंजुराही व खैरा-खैरी गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के पटनवा गांव के जानकी साव का पुत्र नंदकिशोर साव के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, रोज की भांति गुरुवार की देर शाम नंदकिशोर साव औरंगाबाद से मजदूरी कर वाहन से अपने गांव लौट रहा था. राष्ट्रीय राजमार्ग-98 पर मंजूराही व खैरा-खैरी गांव के समीप वह वाहन से उतरा. इस दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि, स्थानीय लोगों ने उसे जख्मी समझ कर सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां डॉक्टरों ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया.
सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने पीड़ित परिवार को तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये दिये. गौरतलब है कि नंदकिशोर साव, अपने मां-बाप का सबसे बड़ा पुत्र था. वह मजदूरी कर घर-परिवार को भरण-पोषण कर रहा था. उसकी मौत के बाद पूरा परिवार टूट चूका है. पिता रोते-रोते बेहाल हैं. बूढ़े पिता भगवान उसे न उठा कर जवान बेटा काे अपने पास बुला लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन