डीइओ से बकाये मानदेय की भुगतान की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला. संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीइओ से मुलाकात की. इस दौरान शिक्षकों ने नियोजित शिक्षकों का विगत दो माह के बकाये मानदेय भुगतान की मांग डीइओ से की. शिक्षकों की मांग पर डीइओ […]
औरंगाबाद (कोर्ट) परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला. संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीइओ से मुलाकात की. इस दौरान शिक्षकों ने नियोजित शिक्षकों का विगत दो माह के बकाये मानदेय भुगतान की मांग डीइओ से की. शिक्षकों की मांग पर डीइओ मोहन चौबे ने तत्काल स्थापना शाखा के संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई का आदेश दिया. इस दौरान डीइओ ने कहा कि वह भी शिक्षक संवर्ग से ही इस मुकाम पर पहंुचे हैं. इसलिए शिक्षकों की समस्याओं को समझते हैं. शिक्षकों ने बकाये एरियर की भुगतान की भी मांग की है. शिष्टमंडल में संघ के जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, कुंदन ठाकुर सहित अन्य शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










