मारपीट में महिला समेत छह जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2014 6:02 PM
गोह (औरंगाबाद). स्थानीय थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव में दो पक्षों के बीच धान की फसल काटने को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हो गये. घायलों में प्रथम पक्ष से उदय पासवान व शंकर पासवान व दूसरे पक्ष से रामलगन पासवान, जनेश्वर पासवान, वीरेंद्र पासवान व चिंता देवी शामिल हैं. इनमें […]
गोह (औरंगाबाद). स्थानीय थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव में दो पक्षों के बीच धान की फसल काटने को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत छह लोग घायल हो गये. घायलों में प्रथम पक्ष से उदय पासवान व शंकर पासवान व दूसरे पक्ष से रामलगन पासवान, जनेश्वर पासवान, वीरेंद्र पासवान व चिंता देवी शामिल हैं. इनमें से उदय पासवान, शंकर पासवान व रामलगन पासवान को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में दूसरे पक्ष की चिंता देवी का कहना है कि हम दोनों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. केस औरंगाबाद सब जज की कोर्ट में चल रहा है. फिर भी प्रथम पक्ष खेत में लगी धान की फसल को काट रहे थे. इसका विरोध करने पर वे लोग मारपीट करने लगे. वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि मारपीट धान का बोझा बंटवारे के कारण हुई है. दोनों पक्ष मिल कर धान की फसल काट रहे थे. इस संबंध में सीओ सुनील कुमार ने दोनों पक्ष का औरंगाबाद सब जज के न्यायालय में केस चलने की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










