'दो साल से नहीं मिला कमीशन'
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 5:02 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद)सहज वसुधा केंद्र दाउदनगर को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा कमीशन नहीं दिया गया है. संचालक प्रणय कुमार ने बताया कि तीन साल से उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑन लाइन जमा किये जा रहे हैं. पहले वर्ष का कमीशन मिला. परंतु, दो साल से कमीशन बकाया है. जबकि, हर माह लगभग चार लाख […]
दाउदनगर (औरंगाबाद)सहज वसुधा केंद्र दाउदनगर को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा कमीशन नहीं दिया गया है. संचालक प्रणय कुमार ने बताया कि तीन साल से उपभोक्ताओं का बिजली बिल ऑन लाइन जमा किये जा रहे हैं. पहले वर्ष का कमीशन मिला. परंतु, दो साल से कमीशन बकाया है. जबकि, हर माह लगभग चार लाख रुपये बिजली बिल के रुपये सहज वसुधा केंद्र के माध्यम से ऑन लाइन जमा किये जाते हैं. पिछले दो साल से कमीशन नहीं मिलने के कारण बिजली बिल जमा करने में परेशानी हो रही है. खर्च बढ़ते जा रहा है. परंतु, आमदनी नहीं हो रही. इसके कारण काफी दिक्कत हो रही है. इसके लिए कई बार कंपनी से शिकायत की गयी. परंतु, अभी तक कमीशन नहीं मिल पाया है. अगर शीघ्र कमीशन नहीं मिला तो बिजली बिल जमा करना मुश्किल हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










