नक्सलग्रस्त क्षेत्र के 100 युवाओं ने किया आवेदन

औरंगाबाद नगर : मदनपुर प्रखंड के अतिनक्सलग्रस्त क्षेत्र के 100 से अधिक युवाओं ने आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र आकर ऑनलाइन आवेदन जमा किया. वहीं सरकार द्वारा मिलनेवाले लाभ की जानकारी प्राप्त की. उक्त सभी युवा राफीगंज विधायक अशोक सिंह की पत्नी सह समाजसेवी डॉ […]
औरंगाबाद नगर : मदनपुर प्रखंड के अतिनक्सलग्रस्त क्षेत्र के 100 से अधिक युवाओं ने आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद स्थित जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र आकर ऑनलाइन आवेदन जमा किया. वहीं सरकार द्वारा मिलनेवाले लाभ की जानकारी प्राप्त की. उक्त सभी युवा राफीगंज विधायक अशोक सिंह की पत्नी सह समाजसेवी डॉ निशा सिंह के नेतृत्व में औरंगाबाद पहुंचे और आवेदन जमा किया. इस दौरान महिला निशा सिंह ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में नक्सलग्रस्त क्षेत्र के बच्चे योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं. अब इन बच्चों को आवेदन जमा करने के बाद सरकार द्वारा मिलनेवाली सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




