तीन प्रखंडों में शराब आपूर्ति करनेवाला धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 13 Jan 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
तीन प्रखंडों में शराब आपूर्ति करनेवाला धंधेबाज गिरफ्तार

पहले कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा था सफल रफीगंज : रफीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रफीगंज बाजार स्थित चौधरी गली मुहल्ला में राजेश हलवाई के घर छापेमारी कर विदेशी शराब की 132 बोतल व 10 देशी पाउच शराब बरामद की है. साथ ही शराब धंधेबाज राजेश हलवाई […]

विज्ञापन

पहले कई बार पुलिस को चकमा देकर भागने में रहा था सफल

रफीगंज : रफीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रफीगंज बाजार स्थित चौधरी गली मुहल्ला में राजेश हलवाई के घर छापेमारी कर विदेशी शराब की 132 बोतल व 10 देशी पाउच शराब बरामद की है. साथ ही शराब धंधेबाज राजेश हलवाई को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, पुअनि मुकेश कुमार भगत,पुअनि मो अरमान,पुअनि रामनरेश रॉय महिला पुलिस एवं जिला पुलिस के जवानों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर की गयी है.
गौरतलब है कि गिरफ्तार राजेश हलवाई गुरुआ, गोह, मदनपुर एवं रफीगंज प्रखंड में बड़े पैमाने पर शराब की आपूर्ति कराता था. शराब बंदी के बाद से ही गुरुआ,गोह, मदनपुर एवं रफीगंज पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. गिरफ्तारी के लिए कई बार घेराबंदी भी की गयी, लेकिन पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो जाता था.
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार राजेश के घर व मिठाई के कारखाने में छापेमारी की गयी तो घर से बरामद शराब के साथ रंगे हाथों उसे गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले को इनाम दिया जायेगा. साथ ही सूचक का नाम गोपनीय रखा जायेगा. कहा की थाना क्षेत्र में शराब बेचने वाले को बख्शा नहीं जायेगा, जो भी शराब बिक्री के विरुद्ध सूचना देगा उसे भी इनाम दिया जायेगा. गिरफ्तार राजेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन