अररिया : छापेमारी में 3300 बोतल कफ सीरप बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अजय ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में छापेमारी जैन मेडिकल एजेंसी के नाम पर ट्रांसपोर्ट से आया था कफ सीरप अररिया : शहर के मारवाड़ी पट्टी स्थित अजय ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में सोमवार को छापेमारी कर 33 कार्टून में रखा 33 सौ बोतल कोडिनयुक्त प्रोभो कफ सीरप बरामद किया गया. गुप्त सूचना पर की गयी […]
विज्ञापन
अजय ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में छापेमारी
जैन मेडिकल एजेंसी के नाम पर ट्रांसपोर्ट से आया था कफ सीरप
अररिया : शहर के मारवाड़ी पट्टी स्थित अजय ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में सोमवार को छापेमारी कर 33 कार्टून में रखा 33 सौ बोतल कोडिनयुक्त प्रोभो कफ सीरप बरामद किया गया. गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी में एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ केडी सिंह व नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी शामिल थे.
एसडीपीओ केडी सिंह को गुप्त सूचना मिली की अजय ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम में अवैध तौर पर कोडिनयुक्त कफ सीरप रखा हुआ है. सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3300 बोतल कफ सीरप बरामद किया गया. गोदाम में कार्यरत कर्मी ने बरामद दवाई से संबंधित कुछ कागज भी छापेमारी दल को दिया. इसमें जैन मेडिकल एजेंसी के नाम विभिन्न तिथियों के कई बिल भी शामिल हैं. बताया जाता है कि यह कोडिनयुक्त कफ सीरप पटना से सनराइज ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से आया था. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया कि बरामद दवा से संबंधित कागजों को खंगालने के लिए औषधि निरीक्षक को सूचना दी गयी है.
उनके आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि छापेमारी दल में शामिल वरीय पदाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा. बताना लाजिमी होगा कि इससे पूर्व भी जैन मेडिकल एजेंसी के मालिक के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत नगर थाना कांड संख्या 278/16 दर्ज किया गया था. इस मामले में एक की गिरफ्तारी भी हुई थी और भारी मात्रा में कोडिनयुक्त कफ सीरप की जब्ती की गयी थी. समाचार लिखे जाने तक एसडीओ, एसडीपीओ, नगर थानाध्यक्ष जैन मेडिकल एजेंसी में कागजों को खंगालने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










