डीआसीसी परिसर की साज-सज्जा से संतुष्ट दिखे
अररिया : डीआसीसी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र के बाहरी परिसर का गंभीरता पूर्वक मुआयना किया. केंद्र के बाहरी परिसर की सजावट व परिसर में लगाये गये पुष्प वाटिका का भी वे देर तक मुआयना करते दिखे. परिसर के आस-पास की खाली जमीन के विषय में भी उन्होंने अधिकारियों […]
अररिया : डीआसीसी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र के बाहरी परिसर का गंभीरता पूर्वक मुआयना किया. केंद्र के बाहरी परिसर की सजावट व परिसर में लगाये गये पुष्प वाटिका का भी वे देर तक मुआयना करते दिखे. परिसर के आस-पास की खाली जमीन के विषय में भी उन्होंने अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की.
साथ ही प्रखंड परिसर में बने विभिन्न सरकारी भवन के विषय में उन्होंने अधिकारियों से जानना चाहा. कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन कर बाहर निकल रहे सीएम बीच रास्ते में ही कुछ देर के लिए रूक गये. वहां कृषि विभाग की खाली जमीन और आस-पास के हसीन नजारों का वे देर तक निहारते रहे. डीआरसीसी के खुले परिसर को देख कर उन्होंने अपनी चितांओं से अधिकारियों को अवगत कराया. इस पर अधिकारियों ने जल्द ही परिसर के घेराव के लिए चहार दिवारी के निर्माण की बात सीएम से कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










