ट्रेन से 20 बोतल शराब बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. जोगबनी-कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी में चलाया अभियान जोगबनी से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी में रविवार को जोगबनी आरपीएफ के जवानों ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान सवारी गाड़ी संख्या 55740 डाउन में 10 बोतल अंगरेजी शराब तथा 10 बोतल देसी शराब बरामद किया गया. जोगबनी : जोगबनी आरपीएफ के जवानों ने रविवार […]
विज्ञापन
कार्रवाई. जोगबनी-कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी में चलाया अभियान
जोगबनी से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी में रविवार को जोगबनी आरपीएफ के जवानों ने जांच अभियान चलाया. इस दौरान सवारी गाड़ी संख्या 55740 डाउन में 10 बोतल अंगरेजी शराब तथा 10 बोतल देसी शराब बरामद किया गया.
जोगबनी : जोगबनी आरपीएफ के जवानों ने रविवार को जोगबनी से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी में चेकिंग के दौरान 20 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. जोगबनी आरपीएफ प्रभारी नेमी चंद्र खोकर ने बताया कि जोगबनी से कटिहार जाने वाली सवारी गाड़ी 55740 डाउन में चेकिंग के दौरान 10 बोतल अंगरेजी शराब तथा 10 बोतल देसी शराब बरामद किया गया.
नेमी चंद्र खोकर ने बताया कि जवानों को चेकिंग करते देख शराब ले जा रहा व्यक्ति शराब से भरा झोला छोड़ कर फरार हो गया. अभियान में आरपीएफ के उपेंद्र यादव, सुधीर सिंह, रविंद्र प्रसाद शामिल थे. बरामद शराब की जब्ती सूची बनाकर जीआरपी जोगबनी को सौंप दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










