27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन

प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन फोटो:6-कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड के प्रभारी प्रमुख सह उप प्रमुख मनोज यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह […]

प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन फोटो:6-कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड के प्रभारी प्रमुख सह उप प्रमुख मनोज यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह सहित प्रखंड के सैकड़ों किसान उपस्थित थे. किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक अनिल कुमार, आफताब आलम, कृषि पंडित विष्णु देव पंडित ने रबी में उपजाये जाने वाली फसल राजमा, मक्का, मसूर, गेहूं व अन्य फसल संबंधित व कृषि संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. प्रभारी प्रखंड प्रमुख मनोज यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव में बीडीओ आशुतोष कुमार, बीएओ रंजीत कुमार सिंह, जिला सहायक उद्यान पदाधिकारी शंभु प्रसाद साह, कृषि समन्वयक आत्मा मृत्युंजय सिंह, अरुण कुमार रंजन, अमर प्रकाश मिश्र, शैलेंद्र कुमार, कमल कुमार, चितरंजन भगत, सानू सुमन, नीरज गुप्ता, किसान सलाहकार में अभिषेक भगत, रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार मंडल, संजय कुमार, पप्पू कुमार, चंदन कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें