कृषि क्षेत्र में 25 गांव बनेंगे मॉडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2019 7:43 AM
विज्ञापन
अररिया : जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक कर आकांक्षी जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की. इसी क्रम में उन्होंने बैंक प्रबंधकों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया. मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, जीविका सहित अन्य […]
विज्ञापन
अररिया : जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों व सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक कर आकांक्षी जिला योजना की प्रगति की समीक्षा की. इसी क्रम में उन्होंने बैंक प्रबंधकों का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया.
मिली जानकारी के अनुसार बैठक के दौरान कृषि, स्वास्थ्य, जीविका सहित अन्य विभागों में योजना की प्रगति की समीक्षा डीएम बैद्यानाथ यादव ने की. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार से कहा कि वे किसानों से विचार विमर्श कर स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादन में वृद्धि की योजना बनाये.
बताया गया कि इसी क्रम में प्रदान संस्था द्वारा जिले के 25 गांव को कृषि के क्षेत्र में मॉडल विलेज बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. वहीं जीविका की प्रगति की समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि जीविका समूह के उत्पादों के विपणन के लिए ग्रामीण स्तर पर लगने वाले हाटों में जीविका काउंटर होना चाहिए. ताकि उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध हो सके. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में पीरामल फाउंडेशन के मासूम रेजा, केयर इंडिया के सौरभ तिवारी के अलावा बैंक, कौशल विकास, जीविका, स्वास्थ्य आदि के अधिकारी व प्रतिनिधि भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










