मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान, नप ने खरीदी फॉगिंग मशीन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया. नगरवासी बदलते मौसम के चलते मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं. मच्छरदानी से लेकर मच्छर मारक सभी यंत्र भी मच्छर से निजात दिलाने में असक्षम साबित हो रहे थे. नगरवासियों इस समस्या को लेकर कई बार नप पार्षद से लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से भी फॉगिंग कराये जाने की मांग कर रहे थे. इधर नप […]
विज्ञापन
अररिया. नगरवासी बदलते मौसम के चलते मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं. मच्छरदानी से लेकर मच्छर मारक सभी यंत्र भी मच्छर से निजात दिलाने में असक्षम साबित हो रहे थे.
नगरवासियों इस समस्या को लेकर कई बार नप पार्षद से लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से भी फॉगिंग कराये जाने की मांग कर रहे थे. इधर नप यही कहता था कि फॉगिंग मशीन खराब रहने के कारण वे फॉगिंग नहीं करा पा रहे हैं. नगरवासियों की इस समस्या को देखते हुए क्रय समिति द्वारा 4.95 लाख की लागत से नये फॉगिंग मशीन की खरीद की गयी. इसके बाद शनिवार से शहर में फॉगिंग का कार्य शुरू कराया गया हे. इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि फॉगिंग मशीन की खरीद कर शहर में फॉगिंग का कार्य क्रमवार तरीक से शुरू करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










