मॉक पोल आज, लगभग सात घंटे चलेगी प्रक्रिया
अररिया : 11 मार्च को होने वाले मतदान के पहले बुधवार को होने वाले मॉक पोल के जरिये इवीएम की परख की जायेगी. मॉक पोल के लिए प्रत्येक विधान सभा के 20-20 इवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जायेगा. इवीएम का चयन रैंडम तरीके से होगा. बुधवार को मार्केटिंग यार्ड परिसर में होने वाले मॉक पोल […]
अररिया : 11 मार्च को होने वाले मतदान के पहले बुधवार को होने वाले मॉक पोल के जरिये इवीएम की परख की जायेगी. मॉक पोल के लिए प्रत्येक विधान सभा के 20-20 इवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जायेगा. इवीएम का चयन रैंडम तरीके से होगा. बुधवार को मार्केटिंग यार्ड परिसर में होने वाले मॉक पोल की जानकारी देते हुए डीएम हिमांशु शर्मा ने बताया कि मॉक पोल अपराह्न दो बजे से शुरू होगा. मॉक पोल की सूचना प्रत्याशियों व राजनीतिक दलों की दी गयी है.
सबों के सामने पारदर्शी ढंग से मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. बताया गया कि मॉक पोल के दौरान प्रत्येक विधान सभा के लिए आवंटित इवीएम मशीनों में से 20-20 मशीनों का चयन किया जायेगा. निर्देशानुसार प्रत्येक इवीएम में एक-एक हजार वोट डाले जायेंगे. वहीं बताया जाता है कि मॉक पोल की प्रक्रिया के जरिये यह सुनिश्चित किया जाता है कि इवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है. किसी प्रकार का कोई संदेह न रहे. वहीं पूछे जाने पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध यादव ने बताया कि मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी होने में सात घंटे तक का समय लग सकता है. इस अवसर पर डीएम व अन्य अधिकारियों के अलावा चुनाव प्रेक्षक भी उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










