ठंड से एक की मौत, तीन लोग बीमार

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को ठंड चार लोग बीमार हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. चिकित्सकों ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया, जबकि एक महिला की मौत […]

विज्ञापन

अररिया : जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को ठंड चार लोग बीमार हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. चिकित्सकों ने सभी बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया, जबकि एक महिला की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. मिली जानकारी अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुर गांव निवासी स्व मो खलील की पत्नी बीवी नजमुल सोमवार को अचानक बीमार हो गयी,

जिसे परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. जब तक महिला को पूर्णिया ले जाता इससे पूर्व महिला की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. मृतक महिला के परिजनों ने महिला की मौत ठंड से होने की बात कही है, जबकि चिकित्सकों ने ठंड से मौत होने की पुष्टि करने से इनकार किया है. इधर जोकीहाट निवासी बीवी नरगिस, खरैया बस्ती निवासी सीता देवी व बैरगाछी निवासी बीवी सुभान ठंड से बीमार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन