गुटबाजी व प्रदर्शन के बीच हुआ सम्मेलन
अररिया : जैसी की आशंका थी, हुआ भी वही. जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को गुटबाजी व कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच ही संपन्न हुआ. मंच पर घटी कुछ घटनाओं के कारण स्थित ऐसी हुई कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि व राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने न केवल बहुत संक्षिप्त […]
अररिया : जैसी की आशंका थी, हुआ भी वही. जदयू का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को गुटबाजी व कुछ कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बीच ही संपन्न हुआ. मंच पर घटी कुछ घटनाओं के कारण स्थित ऐसी हुई कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि व राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने न केवल बहुत संक्षिप्त भाषण दिया. बल्कि अपने संबोधन के दौरान अधिकांश समय वो अनुशासन बरतने की ही नसीहत देते रहे. वैसे पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत,
पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भारती मेहता व सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन इरशादुल्लाह खान ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार राणा ने की. स्थानीय तेरापंथ भवन में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू की प्रदेश प्रवक्ता भारती मेहता ने कहा कि शराब बंदी योजना की सफलता के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब बाल विवाह को दहेज प्रथा के खिलाफ लड़ाई को एक सामाजिक स्वरूप दिया है. कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे इसके क्रियान्वयन में अपनी सहभागिता निभायें. महिला सशक्तीकरण के लिए उठाये गये कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नीतीश कुमार ने महिलाओं की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित की. नौकरी में भी महिलाओं को आरक्षण दिया गया. ऊर्जा मंत्री के नेतृत्व में राज्य रोशन हो रहा है.
अब 4600 मेगावाट बिजली का उत्पादन राज्य में हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










