दूध की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तस्करी . बाइक व 70 बोतल नेपाली शराब जब्त फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग से सटे मटियारी गांव के समीप बाइक से दूध वाले ड्रम में शराब भर कर ला रहे जोगबनी वार्ड संख्या नौ निवासी मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फारबिसगंज : बाइक पर दूध का ड्राम लाद कर दूध की जहग शराब […]
विज्ञापन
तस्करी . बाइक व 70 बोतल नेपाली शराब जब्त
फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग से सटे मटियारी गांव के समीप बाइक से दूध वाले ड्रम में शराब भर कर ला रहे जोगबनी वार्ड संख्या नौ निवासी मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
फारबिसगंज : बाइक पर दूध का ड्राम लाद कर दूध की जहग शराब बेच रहे एक व्यक्ति को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुरुवार को फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शराब बेच रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उसकी बाइक भी जब्त कर ली गयी. जांच के क्रम में पुलिस ने दूध के ड्राम से 70 बोतल नेपाली शराब जब्त करने में सफल रही. जानकारी मुताबिक पुलिस ने अपनी सूचना के आधार पर फारबिसगंज-जोगबनी मुख्य मार्ग से सटे मटियारी गांव के समीप सघन छापामारी अभियान का संचालन किया.
इस क्रम में बाइक से दूध वाले ड्राम में शराब भर ला रहे जोगबनी वार्ड संख्या नौ निवासी मनीष यादव पिता महावीर यादव को गिरफ्तार कर लिया. दूध के ड्राम से 70 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या बीआर 39 एच 9118 को पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया. मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस पुलिसिया अभियान में सअनि अरविंद कुमार, टाइगर मोबाइल के रोहित कुमार, संजय कुमार, सिपाही रामानुज प्रसाद, अरविंद यादव व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










