तस्करी के दो मवेशी व कपड़ों के साथ एक गिरफ्तार
अररिया : रविवार को एसएसबी 52 वीं बटालियन के लेटी बीओपी के नाका पेट्रोलिंग पार्टी ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा दो मवेशी को पकड़ा. तस्कर मवेशी छोड़ कर नेपाल की ओर भाग गया. एसएसबी 52 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक आरके राजेश्वरी से मिली जानकारी अनुसार यह कार्रवाई नेपाल-भारत सीमा के पीलर […]
अररिया : रविवार को एसएसबी 52 वीं बटालियन के लेटी बीओपी के नाका पेट्रोलिंग पार्टी ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा दो मवेशी को पकड़ा. तस्कर मवेशी छोड़ कर नेपाल की ओर भाग गया. एसएसबी 52 वीं बटालियन के सहायक सेनानायक आरके राजेश्वरी से मिली जानकारी अनुसार यह कार्रवाई नेपाल-भारत सीमा के पीलर संख्या 163 के समीप मिली. जब्त मवेशी की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये आंकी गयी है. कुर्साकांटा से प्रतिनिधि के अनुसार एसएसबी बीओपी मेघा के जवानों ने शनिवार को तस्करी के कपड़ों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
इसके साथ ही एक बाइक भी जब्त की गयी है. बीओपी प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त कार्रवाई भारत नेपाल सीमा पर नाका पार्टी द्वारा की गयी. कार्रवाई में नेपाली नंबर की सुपर स्प्लेंडर बाइक, कपड़ों के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. जिसे कैंप लाया गया. जब्त कपड़ों व बाइक की अनुमानित कीमत 83 हजार रुपये बताते हुए जब्ती सूची बना कर गिरफ्तार मोरंग रंगेली नेपाल निवासी बैद्यनाथ झा को रविवार को कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










