मॉनसून की आहट के बाद आती है मनसिंघा पइन की सफाई की याद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2015 8:47 AM
लखीसराय: शहर मे नाले की उड़ाही नहीं होने से जल निकासी पूरी तरह अवरुद्ध है. इससे शहरवासियों को परेशानी हो रही है. उन्हें चिंता है कि बारिश के पूर्व अगर नाले की सफाई नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ेगी. इस संदर्भ में मदन मोहन शर्मा ने कहा कि शहर के नप पदाधिकारी की लापरवाही के […]
विक्रम साहनी ने कहा कि बरसात के पूर्व नाली एवं गंदगी की सफाई नहीं किये जाने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. चंदन कुमार ने बताया कि नप कर्मियों की हठधर्मिता के कारण सफाई कार्य बाधित है. यह सिर्फ नप कर्मी के कारण ही नहीं पूरे नगर परिषद के लापरवाही के कारण है. धीरज कुमार ने कहा कि शहर में सफाई कार्य मार्च महीने से ही करना चाहिए.
लेकिन नगर परिषद द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. विकास राज ने कहा कि सफाई के नाम पर आज लोग नप कर्मी की हड़ताल को कोस रहे हैं लेकिन बरसात में शहर को नरक बनने से बचाने के लिए महीनों पूर्व केवल योजना बनी. सफाई को अमल में नहीं लाया गया. कुमार बिहारी ने कहा कि गंदगी फैले रहने से बीमारी का खतरा बढ़ा है. बरसात में इससे महामारी का अंदेशा है. प्रीतम कुमार ने कहा कि हर वर्ष बरसात के दिनों मे मनसिंघा पइन की सफाई की ओर ध्यान जाता है. लेकिन गरमी के मौसम में इस दिशा में कोई ध्यान नहीं देता है. विक्की कुमार ने कहा कि सफाई नहीं होने से शहर की जिंदगी नारकीय बन गयी है. अब शहर की गंदगी साफ करने की आशा भी क्षीण हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










