सीमा पर सैनिकों को शहीद होने से बचाने के लिए उन्हें खुली छूट दी जाये : मुलायम सिंह यादव

Updated at : 02 Dec 2016 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
सीमा पर सैनिकों को शहीद होने से बचाने के लिए उन्हें खुली छूट दी जाये : मुलायम सिंह यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कल लखनऊ मेट्रो के उद्‌घाटन अवसर पर सीमा पर सैनिकों के शहीद होने पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सोते वक्त मारे जा रहे हैं. वे कब तक मारे जाते रहेंगे, उन्हें खुली छूट दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा पाकिस्तान परमाणु […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कल लखनऊ मेट्रो के उद्‌घाटन अवसर पर सीमा पर सैनिकों के शहीद होने पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सोते वक्त मारे जा रहे हैं. वे कब तक मारे जाते रहेंगे, उन्हें खुली छूट दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा पाकिस्तान परमाणु बम की धमकी दे रहा हैं. यदि वे परमाणु बम इस्तेमाल भी कर लें, हमारे दो तीन शहर ध्वस्त होंगे. हिन्दुस्तान के पास भी कई परमाणु बम हैं और अगर हमने इस्तेमाल किया तो उनका पूरा देश तबाह हो जाएगा.’ उन्होंने कहा, ‘‘जंग में दोनों तरफ हार होती है और कोई जीतता नहीं है.

हम सदन लोकसभा में देश के मुद्दे उठाते हैं. हम राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हैं. सपा मानवीयता वाली पार्टी है और जंग की वकालत नहीं करती.’ मुलायम ने कहा कि सपा सरकार दंगों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी क्योंकि वह जाति, धर्म, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव में यकीन नहीं करती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola