ब्रिटेन ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीद तोड़ी, ऑस्ट्रेलिया अंतिम चार में

एंटवर्प (बेल्जियम) : ग्रेट ब्रिटेन ने 2016 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा जब टीम आज यहां पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही. ग्रेट ब्रिटेन ने क्रिस ग्रिफिथ्स (चौथे मिनट) और एलिस्टेयर ब्रोग्डन (नौवें मिनट) के गोल […]
एंटवर्प (बेल्जियम) : ग्रेट ब्रिटेन ने 2016 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा जब टीम आज यहां पाकिस्तान को 2-1 से हराकर पुरुष हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही. ग्रेट ब्रिटेन ने क्रिस ग्रिफिथ्स (चौथे मिनट) और एलिस्टेयर ब्रोग्डन (नौवें मिनट) के गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बनाई. पाकिस्तान ने उमर भुट्टा (52वें मिनट) के गोल की मदद से वापसी करने की कोशिश की लेकिन यह नाकाफी था.
इस जीत के साथ ग्रेट ब्रिटेन ने इस साल भारत में होने वाले विश्व लीग फाइनल्स में जगह पक्की कर ली है. इसके साथ ही टीम की ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं. इस टूर्नामेंट से तीन टीमों को ओलंपिक कोटा मिलेगा. शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन का सामना विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड को 4-1 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




