मदान ने रेड स्नूकर खिताब जीता

पुणे : भारत के नंबर एक खिलाड़ी वरुण मदान ने अपने रैंकिंग के साथ न्याय करते हुए पहले अक्षय गोहाद सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में एकतरफा तरीके से केतन चावला को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया. शीर्ष वरीयता प्राप्त दिल्ली के मदान ने चावला को 90 मिनट तक चले मैच में […]
पुणे : भारत के नंबर एक खिलाड़ी वरुण मदान ने अपने रैंकिंग के साथ न्याय करते हुए पहले अक्षय गोहाद सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में एकतरफा तरीके से केतन चावला को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया.
शीर्ष वरीयता प्राप्त दिल्ली के मदान ने चावला को 90 मिनट तक चले मैच में हराकर यह टूर्नामेंट जीत लिया. इससे पहले सेमीफाइनल में मदान ने रेलवे के रावत को 5-2 से जबकि चावला ने मुंबई के राहुल सचदेव को 5-3 से पराजित कर निर्णायक मुकाबले के लिए जगह पक्की की थी. विजेता मदान को ट्रॉफी के साथ 70,000 रुपये और चावला को 40,000 रुपये इनामी राशि के रुप में दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










