ब्लाटर के इस्तीफे के बाद भी नहीं थमा फीफा का तूफान

ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष पद से सेप ब्लाटर के अचानक इस्तीफे के बावजूद विश्व फुटबॉल की शीर्ष ईकाई के ईद गिर्द मंडराता तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा और अब उसके छींटे ब्लाटर के दामन पर भी पड़ने की आशंका है. फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) अब विश्व फुटबॉल को झकझोर देने वाले करोडों […]
ज्यूरिख : फीफा अध्यक्ष पद से सेप ब्लाटर के अचानक इस्तीफे के बावजूद विश्व फुटबॉल की शीर्ष ईकाई के ईद गिर्द मंडराता तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा और अब उसके छींटे ब्लाटर के दामन पर भी पड़ने की आशंका है. फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) अब विश्व फुटबॉल को झकझोर देने वाले करोडों डॉलर के रिश्वतखोरी स्कैंडल में ब्लाटर की भूमिका की जांच करेगा. इस बीच इंटरपोल ने छह संदिग्धों को मोस्ट वांटेड सूची में डाला है जिसमें फीफा के दो पूर्व कार्यकारी सदस्य शामिल हैं.
स्विटजरलैंड के 79 वर्षीय खेल प्रशासक ब्लाटर ने कल फीफा अध्यक्ष पद से इस्तीफे का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था. उनके इस्तीफे से अब दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर खेल महासंघ की कमान संभालने वाले भावी अध्यक्ष को लेकर अटकलें लग रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










