किंग्स इलेवन बेफिक्र है, इसलिए हमारे लिये कड़ा मैच : फ्लेमिंग

Updated:
विज्ञापन

मोहाली : अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि तालिका में सबसे निचले स्थान की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कल होने वाला मैच उनके लिये काफी कडा होगा क्योंकि वह ऐसी टीम से भिडेंगे जो अब बेफिक्र होकर खेलेगी. चेन्नई अभी आठ टीमों […]

विज्ञापन

मोहाली : अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि तालिका में सबसे निचले स्थान की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कल होने वाला मैच उनके लिये काफी कडा होगा क्योंकि वह ऐसी टीम से भिडेंगे जो अब बेफिक्र होकर खेलेगी.

चेन्नई अभी आठ टीमों के टूर्नामेंट में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है और यदि वह कल जीत दर्ज कर लेता है तो उसका शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा. फ्लेमिंग ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हमारे लिये यह मैच कडा होगा क्योंकि उन्हें (किंग्स इलेवन) किसी तरह का डर नहीं है और उसके कुछ खिलाड़ी काफी खतरनाक हैं. लेकिन हमें भी उसी तरह से खेलना होगा और उम्मीद है कि परिणाम हमारे अनुकूल रहेगा जिससे फाइनल में पहुंचने के लिये बड़ा फायदा मिलेगा.

उन्होंने कहा, हम क्वालीफाई करके खुश हैं. सत्र की शुरुआत में यह आपका पहला लक्ष्य होता है. इसलिए हम इससे खुश हैं. टूर्नामेंट अब भी छह टीमों के बीच खुला हुआ है, क्योंकि पहले इस मुकाम तक पहले तीन स्थान तय हो जाते थे. इस बारे में जब फ्लेमिंग से पूछा गया, उन्होंने कहा, ऐसा कुछ साल पहले भी हुआ था लेकिन पिछले दो साल भिन्न थे. असल में छह टीमों का अब भी दौड में बने रहना अच्छा संकेत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola