बबिता, अमित, बजरंग के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिये सिफारिश

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिये पहलवान बबिता कुमारी, अमित कुमार दहिया और बजरंग के नाम की सिफारिश की है. डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, हमने बबिता कुमारी, अमित कुमार और बजरंग के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिये की है. फोगाट बहनों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ ने इस साल के अर्जुन पुरस्कार के लिये पहलवान बबिता कुमारी, अमित कुमार दहिया और बजरंग के नाम की सिफारिश की है. डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, हमने बबिता कुमारी, अमित कुमार और बजरंग के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिये की है. फोगाट बहनों में से एक 25 वर्षीय बबिता महिला फ्रीस्टाइल के 55 किग्रा में खेलती है और पिछले एक साल में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था.

उदीयमान पहवालन 21 वर्षीय अमित ने 2012 में लंदन ओलंपिक में भाग लिया था. वह देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा पहलवान बने थे. उन्होंने 2013 में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था जबकि पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पुरुष फ्रीस्टाइल के 57 किग्रा में स्वर्ण पदक हासिल किया था.

बजरंग भी 21 साल के हैं और पुरुष फ्रीस्टाइल के 61 किग्रा में खेलते हैं. उन्होंने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत तथा 2013 में एशियाई चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप दोनों में कांस्य पदक जीते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola