पेस-स्टेपनेक की जोडी बीएमडब्ल्यू ओपन से बाहर

Updated:
विज्ञापन

म्यूनिख : भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपनेक की जोडी आज यहां पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शिकस्त के साथ बीएमडब्ल्यू ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई. पेया और सोरेस की शीर्ष वरीय जोडी ने 54 […]

विज्ञापन

म्यूनिख : भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपनेक की जोडी आज यहां पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में शिकस्त के साथ बीएमडब्ल्यू ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

पेया और सोरेस की शीर्ष वरीय जोडी ने 54 मिनट में 6-2, 6-1 से जीत दर्ज की. पेया और सोरेस ने शुरु से ही दबदबा बनाए रखा और पहले सेट में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाए जबकि दो जीते. इस जोडी ने पहले सेट में 45 में से 25 प्वाइंट जीते.

ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील की इस जोडी के लिए दूसरे सेट में राह और भी अधिक आसान रही और वे आसान जीत दर्ज करने में सफल रहे. पेस और स्टेपनेक के खिलाफ पेया और सोरेस की चार मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि इस जोडी को दो बार हार का सामना करना पडा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola