बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे पारुपल्ली कश्यप
वुहान : भारत के पारुपल्ली कश्यप ने दो लाख डालर इनामी राशि की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिंगापुर के जि लियांग डेरेक वोंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन कश्यप ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21 – 17, 21 – 13 से जीत दर्ज की. […]
वुहान : भारत के पारुपल्ली कश्यप ने दो लाख डालर इनामी राशि की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सिंगापुर के जि लियांग डेरेक वोंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन कश्यप ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21 – 17, 21 – 13 से जीत दर्ज की. अब उनका सामना चीनी ताइपै के या चिंग सू से होगा.
कश्यप ने कहा , मैं आज उससे बेहतर रफ्तार से खेल सका. मैं अच्छी तरह से मूव कर रहा था और कुछ अच्छे आक्रामक स्ट्रोक्स और स्मैश लगाये. उसने कहा , मेरे ड्रिबल भी अच्छे थे. मुझे सीधे गेम में जीतने की खुशी है. यह अच्छी शुरुआत रही. मुझे कल के मुकाबले का इंतजार है. दो बार की विश्व चैंपियनशिप कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू कल कोर्ट पर लौटेगी. पैर में फ्रैक्चर के कारण वह पिछले महीने बैडमिंटन से दूर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










