इंडियन वेल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच और फेडरर

Updated:
विज्ञापन

इंडियन वेल्स : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंडियन वेल्स खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अमेरिका के जान इसनेर को 6 . 4, 7 . 6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.अब उनका सामना 35वीं रैंकिंग वाले ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच से होगा जिसने […]

विज्ञापन

इंडियन वेल्स : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इंडियन वेल्स खिताब बरकरार रखने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अमेरिका के जान इसनेर को 6 . 4, 7 . 6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.अब उनका सामना 35वीं रैंकिंग वाले ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच से होगा जिसने आस्ट्रेलिया के ही टी कोकिनाकिस को 6 . 4, 4 . 6, 6 . 4 से हराया.

इसनेर ने 2012 सेमीफाइनल में जोकोविच को 7 . 6, 3 . 6, 7 . 6 से मात दी थी जिसका बदला चुकता करते हुए जोकोविच ने इस बार उसे हराया.चार बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने भी अमेरिका के जैक सोक को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. अब उनका सामना नौवी वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य के थामस बर्डीच से होगा जिसने हमवतन लुकास रोसोल को 6 . 2, 4 . 6, 6 . 4 से हराया.दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल ने फ्रांस के जाइल्स सिमोन को 6 . 2, 6 . 4 से शिकस्त दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola