Exclusive Video : हरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए जीता एक और पदक

किर्गिस्तान के बिश्केक में हो रहे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2018 का दूसरा दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा. पहलवान हरप्रीत सिंह ने दूसरा पदक जीतकर देश की आन रखी. पंजाब के इस पहलवान ने उज़्बेकिस्तान के के पहलवान को 11 के मुकाबले 3 अंक से मात दिया. इस मुकाबले के साथ, भारत ने ग्रीको रोमन […]
किर्गिस्तान के बिश्केक में हो रहे एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2018 का दूसरा दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा. पहलवान हरप्रीत सिंह ने दूसरा पदक जीतकर देश की आन रखी.
पंजाब के इस पहलवान ने उज़्बेकिस्तान के के पहलवान को 11 के मुकाबले 3 अंक से मात दिया. इस मुकाबले के साथ, भारत ने ग्रीको रोमन श्रेणी में अब तक 2 कांस्य पदक जीते हैं. हरप्रीत सिंह सही तकनीक का इस्तेमाल कर अपने उज्बेकी विरोधी पर हावी रहे. आखिर में भारतीय पहलवान को विजेता घोषित किया गया. चैंपियनशिप के तीसरे दिन विनेश फोगाट का मुकाबला भी दिलचस्प होने की उम्मीद की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




