श्रीकांत को हराकर प्रणय बने नये राष्ट्रीय चैम्पियन

नागपुर : एच एस प्रणय ने बुधवार को यहां 82वीं सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और खिताब के प्रबल दावेदार किदाम्बी श्रीकांत को रोमांचक फाइनल में हराकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया. दूसरे वरीय प्रणय ने पिछले हफ्ते विश्व रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया था. […]
नागपुर : एच एस प्रणय ने बुधवार को यहां 82वीं सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और खिताब के प्रबल दावेदार किदाम्बी श्रीकांत को रोमांचक फाइनल में हराकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया.
दूसरे वरीय प्रणय ने पिछले हफ्ते विश्व रैंकिंग में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया था. उन्होंने शीर्ष वरीय श्रीकांत को 49 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 16-21, 21-7 से शिकस्त दी. वह पिछले महीने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज में अपने इस हमवतन खिलाड़ी से सेमीफाइनल में हार गये थे. छह महीने पहले ही जोड़ी बनाने का फैसला करने वाले सत्विक साई राज आर और अश्विनी पोनप्पा ने शीर्ष वरीय और दुनिया की 16वें नंबर के प्रणव जेरी चोपडा और एन सिक्की रेड्डी को 21-9, 20-22, 21-17 से हराकर मिश्रित युगल खिताब पर कब्जा किया. श्रीकांत और प्रणय के फाइनल्स में पहुंचने से रोमांच चरम पर पहुंच गया था और मैच सभी के लिये रोमांचक साबित हुआ क्योंकि दोनों ने खूबसूरत खेल दिखाकर मैच के दौरान तेज रैलियां पेश कीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




