एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांचवीं बार मेरीकाम को स्वर्ण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हो चि मिन्ह सिटी ( वियतनाम ) : भारतीय मुक्केबाजी की वंडर गर्ल एम सी मेरीकाम ( 48 किलो ) ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5 . 0 से […]
विज्ञापन
हो चि मिन्ह सिटी ( वियतनाम ) : भारतीय मुक्केबाजी की वंडर गर्ल एम सी मेरीकाम ( 48 किलो ) ने एशियाई मुक्केबाजी में पांचवीं बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. पांच बार की विश्व चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने उत्तर कोरिया की किम ह्यांग मि को 5 . 0 से हराया. यह 2014 एशियाई खेलों के बाद मेरीकाम का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है और एक साल में उनका पहला पदक है.
धौनी को निशाना बनाये जाने पर भड़के कोहली, कहा, मैं भी नाकाम रहता हूं लेकिन मुझपर सवाल नहीं उठता क्यों?
पैंतीस बरस की मेरीकाम का सामना किम ह्यांग के रूप में सबसे आक्रामक प्रतिद्वंद्वी से था लेकिन वह इस चुनौती के लिए तैयार थी. अब तक पहले तीन मिनट एक दूसरे को आंकने में जाते रहे थे लेकिन इस मुकाबले में शुरुआती पलों से ही खेल आक्रामक रहा.
मेरीकाम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी के हर वार का माकूल जवाब दिया. दोनों ओर से तेज पंच लगाये गए. मेरीकाम उसके किसी भी वार से विचलित नहीं हुई और पूरे सब्र के साथ खेलते हुए जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










