वेन रुनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा

लंदन : इंग्लैंड की तरफ से रिकार्ड गोल दागने वाले वेन रुनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की जबकि मैनेजर गैरेथ साउथगेट टीम में उनकी वापसी का प्रयास कर रहे थे. रुनी ने इंग्लैंड की ओर से 119 मैच में 53 गोल दागे. इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार […]
लंदन : इंग्लैंड की तरफ से रिकार्ड गोल दागने वाले वेन रुनी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की जबकि मैनेजर गैरेथ साउथगेट टीम में उनकी वापसी का प्रयास कर रहे थे. रुनी ने इंग्लैंड की ओर से 119 मैच में 53 गोल दागे. इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को फोन पर बातचीत के दौरान साउथगेट को अपने फैसले के बारे में बताया.
साउथगेट ने नये क्लब एवर्टन की ओर से खेलते हुए सत्र की शुरुआत में भी अच्छी फार्म हासिल करने पर रुनी को बधाई देने के लिए फोन किया था. इससे पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड टीम की कप्तानी और फिर अपनी जगह गंवाई और इस दौरान पिछले सत्र में वह जोस मोरिन्हो के मार्गदर्शन में मैनचेस्टर यूनाईटेड की ओर से खेलते हुए प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए.
रुनी तरोताजा और खुश लग रहे हैं और उन्होंने अब तक प्रीमियर लीग के दोनों मैचों में गोल किए हैं. वह एक बार फिर उस क्लब से जुड़े हैं जिन्होंने किशोर के रुप में उन्हें निखारा था और इसके बाद वह मैनेचेस्टर यूनाईटेड से जुड गए थे.
रुनी ने प्रेस एसोसिएशन स्पोर्ट को भेजे बयान में कहा, यह शानदार था कि गैरेथ साउथगेट ने इस हफ्ते मुझे फोन किया और कहा कि वह आगामी मैचों के लिए मुझे टीम में वापस चाहते हैं. मैं इसकी काफी सराहना करता हूं. उन्होंने कहा, काफी लंबे समय तक पहले ही विचार करने के बाद मैंने गैरेथ से कहा कि मैंने अच्छे के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है.
रुनी ने कहा, यह काफी कड़ा फैसला था और मैंने इस बारे में अपने परिवार, एवर्टन में अपने मैनेजर (रोनाल्ड कोमैन) और अपने करीबियों से बात की. उन्होंने कहा, इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए हमेशा से विशेष रहा. जब भी मुझे खिलाड़ी या कप्तान के रुप में चुना गया तो यह सचमुच में विशेष था और जिन्होंने भी मेरी मदद की मैं उनको धन्यवाद देता हूं लेकिन मेरा मानना है कि अब संन्यास लेने का समय आ गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










