उपलब्धियों से भरा है सुमराय टेटे का खेल कैरियर, सिलवानुस के बाद मिलेगा ध्यानचंद आवार्ड

Published at :07 Aug 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
उपलब्धियों से भरा है सुमराय टेटे का खेल कैरियर, सिलवानुस के बाद मिलेगा ध्यानचंद आवार्ड

रांची : सिमडेगा जिले की बेटी व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व कोच सुमराय टेटे का चयन इस वर्ष मेजर ध्यानचंद आवार्ड के लिए किया गया है. जिले के लिये यह गौरव करने वाला क्षण है. इससे पूर्व में पिछले साल 1980 मॉस्को ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस डुंगडुंग को इस […]

विज्ञापन

रांची : सिमडेगा जिले की बेटी व भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व कोच सुमराय टेटे का चयन इस वर्ष मेजर ध्यानचंद आवार्ड के लिए किया गया है. जिले के लिये यह गौरव करने वाला क्षण है.

इससे पूर्व में पिछले साल 1980 मॉस्को ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता सिलवानुस डुंगडुंग को इस सम्मान से नवाजा गया था. उन्होंने कहा कि सुमराय ने मुझसे कहा था कि जब तक अवार्ड नहीं मिलेगा तब तक प्रयास जारी रखूंगी़ बोलबा कसीरा बलियोटोली निवासी सुमराई टेटे ने हॉकी खिलाड़ी, कप्तान व बाद में टीम के कोच के रूप में झारखंड का मान बढ़ाया.

* भारतीय टीम की कप्तानी करनेवाली झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी
सुमराई टेटे झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं. जिन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की. सुमराय ने लगभग एक दशक तक भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया. 2002 कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने समेत कई उपलब्धियों में वे टीम का अभिन्न हिस्सा रही. इस उपलब्धि पर सुमराई टेटे को उनके प्राथमिक कोच जगेश्वर मांझी एवं सभी कोच के साथ हॉकी सिमडेगा की ओर से बधाई.
* उपलब्धियों से भरा है सुमराय का खेल कैरियर
बरियातू बालिका हॉकी केंद्र रांची में प्रशिक्षण लेने वाली सुमराय टेटे का खेल जीवन उपलब्धियां से भरा पड़ा है. 2002 मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण, 2002 जोहांसबर्ग चैंपियंस ट्रॉफी कांस्य, 2002 बुसान एशियाड 2003 सिंगापुर एमआइए हॉकी चैंपियनशिप स्वर्ण, 2003 हैदराबाद एफ्रो-एशियाई खेलमें स्वर्ण, 2004 नयी दिल्ली एशिया कप का स्वर्ण, 2006 मेलबोर्न कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया.
* इन लोगों ने दी बधाई
सुमराय टेटे को झारखंड के खेल मंत्री अमर बाउरी, पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, अंसुता लकड़ा और हॉकी झारखंड के प्रेसीडेंट भोलानाथ सिंह ने बधाई दी है़ इसके अलावा झारखंड के सभी खेल संघों ने हॉकी खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर बधाई दी है़.
* एक कसक रह गयी
2006 में अभ्यास शिविर के दौरान घुटने में लगी चोट ने सुमराय टेटे के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत कर दिया. सुमराई चाहती थी कि चोट के बावजूद उनके हॉकी कैरियर का अंत झारखंड में आयोजित होने वाले 34वें राष्ट्रीय खेलों के साथ हो. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. राष्ट्रीय खेलों का आयोजन टलता गया. फरवरी 2011 में जब आयोजन हुआ तब तक सुमराई चोट के कारण खेलने का सपना टूट चुका था.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुमराई झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी. जिन्हें राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व की कमान सौंपी गयी. 2013-14 में सुमराई ने भारतीय हॉकी टीम में सहायक प्रशिक्षक की भी भूमिका निभायी.
* इन खिलाड़ियों को मिले हैं अवार्ड
झारखंड के अभी तक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी, हॉकी ओलिंपियन सिलवानुस डुंगडुंग और फुटबॉलर दीपक मंडल विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं. धौनी को 2009 में पद्मश्री अवॉर्ड, दीपिका को 2012 में और दीपक मंडल को 2010 में अर्जुन पुरस्कार, जबकि सिलवानुस डुंगडुंग को 2015 में ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड दिया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola