राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित होने के बाद बोले सरदार परेशानियों को कभी खेल पर हावी नहीं होने दिया

नयी दिल्ली : देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित पूर्व हाकी कप्तान और स्टार मिडफील्डर सरदार सिंह ने कहा है कि उन्होंने अपनी निजी परेशानियों को खेल पर कभी हावी नहीं होने दिया और ना ही कभी उनका ध्यान अपने प्रदर्शन से भटका. सरदार और पैरालंपिक में दो स्वर्ण […]
समिति ने सुझाव दिया है कि दोनों को संयुक्त रुप से भी पुरस्कार दिया जा सकता है. अंतिम फैसला खेल मंत्रालय लेगा. पाकिस्तान के खिलाफ 2006 में सीनियर हाकी टीम में पदार्पण करने वाले सरदार ने बातचीत में कहा , ‘ ‘ मेरे लिए यह सुखद अचरज भरी खबर है. मैं 15 – 16 साल से खेल रहा हूं और हॉकी इंडिया ने नाम भेजा था तो उम्मीद थी कि पुरस्कार मिल सकता है क्योंकि मेरा प्रदर्शन भी अच्छा रहा था. मैं इसका श्रेय अपनी टीम को देना चाहता हूं जिसके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था.
‘ ‘ निजी जीवन में पिछले साल कई उतार चढाव झेल चुके इस अनुभवी सेंटर हाफ ने कहा , ‘ ‘ मैं खुद हैरान था कि हो क्या रहा है. मेरा ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश की गयी लेकिन मैंने पूरा फोकस हाकी पर रखा. मैं अपने खेल के जरिये जवाब देना चाहता था और मेरी कोशिश लगातार यही है कि अपनी हॉकी के लिये मुझे जाना जाये. ‘ ‘ उन्होंने कहा कि अपने लिये उन्होंने कुछ लक्ष्य तय कर रखे हैं और उन्हें हासिल करने के लिये पूरी मेहनत कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










