वीरु ने कहा,मैंने बेटे से किया वादा निभाया

Published at :31 May 2014 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
वीरु ने कहा,मैंने बेटे से किया वादा निभाया

मुंबई : वीरेंद्र सहवाग ने आज यहां आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 58 गेंद में 122 रन की पारी खेलकर अपने बेटे से किया वादा निभाया. आईपीएल में अपना दूसरा शतक जडने के बाद सहवाग ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने बेटे […]

विज्ञापन

मुंबई : वीरेंद्र सहवाग ने आज यहां आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 58 गेंद में 122 रन की पारी खेलकर अपने बेटे से किया वादा निभाया. आईपीएल में अपना दूसरा शतक जडने के बाद सहवाग ने खुलासा किया कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपने बेटे से बात करते हुए उसे वादा किया था कि वह बाकी बचे मैचों में रन बनाएंगे.

सहवाग ने कहा, ‘‘उस दिन मेरी पत्नी ने मुझे फोन किया और मेरे बेटे (आर्यवीर) ने फोन ले लिया. उसने कहा पापा आप आउट क्यों हो रहे हो. स्कूल में मेरे दोस्त मुझै चिढाते हैं कि तुम्हारे पापा रन नहीं बना रहे. मैंने उसे कहा कि बेटा अभी मैच बचे हैं और तुम चिंता मत करो मैं रन बनाउंगा.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola