Gadar 2 Box Office Collection: जवान बिगाड़ देगी गदर 2 का खेल! शाहरुख खान के आगे नहीं चलेगा सनी देओल का जादू
Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Sep 2023 7:00 AM
Gadar 2 box office collection day 27: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को रिलीज हुए 27 दिन हो गए है. फिल्म की कमाई पर शाहरुख खान की फिल्म जवान के रिलीज होने से काफी असर पड़ेगा.

आज शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो गई है. ऐसे में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की कमाई पर असर पड़ेगा. शाहरुख की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है.

सनी देओल की गदर 2 ने फिल्म ने अपने चौथे बुधवार को 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया. Sacnilk.com के शुरुआती अनुमान के अनुसार, 2.80 करोड़ की ही कमाई की है. अबतक फिल्म ने 508.97 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

गदर 2 ने 11 अगस्त को 40 करोड़ की कमाई के साथ रिलीज होने के बाद गदर 2 ने सिनेमाघरों में 27 दिनों तक सफल प्रदर्शन किया है. हालांकि, यह ‘पठान’ के कलेक्शन को मात नहीं दे पाएगी क्योंकि शाहरुख खान की इस साल की दूसरी फिल्म जवान गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, गदर 2 में सनी देओल तारा सिंह, सकीना के रोल में अमीषा पटेल नजर आई. दोनों की जोड़ी एक बार फिर 22 साल बाद फिल्म में साथ दिखे. जबकि विलेन के रोल में मनीष वाधवा दिखे.

तारा सिंह और सकीना के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था. उत्कर्ष ने ही गदर में उनके बेटे जीते का किरदार प्ले किया था. 22 साल बाद उन्होंने दोनों स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया. इसके अलावा गौरव चोपड़ा ने फिल्म में लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र रावत की भूमिका निभाई है.

वर्ष 1971 के दौरान लाहौर में सेट, ‘गदर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच नफरत भड़काने वालों के प्रति तारा सिंह के निरंतर गुस्से को दर्शाते हुए अपने प्रीक्वल के मनोरम एक्शन दृश्यों को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है.

बॉलीवुड हंगामा के साथ हाल ही में बातचीत में, जब अनिल शर्मा से पूछा गया कि अगर यह फिल्म अभी बनती तो वे सकीना और तारा की भूमिकाओं में किसे युवा अभिनेताओं के नाम लेते, तो उन्होंने कहा, कोई तो मुझे दिखता नहीं.

अनिल शर्मा ने आगे कहा था, बॉम्बे (मुंबई) में तो नहीं है, साउथ में फिर भी है थोड़ा प्ले कर सकता है जूनियर एनटीआर जैसा कोई बंदा कर सकता है. इनकी कुछ छवि है बाकी और बॉम्बे में तो नहीं कर सकता.

पीटीआई के साथ एक पूर्व साक्षात्कार में, अनिल शर्मा ने कहा कि फिल्म में कहा गया है कि ‘हिंदुस्तान मुसलमानों का है’, और पूछा कि वे उन्हें कैसे परेशान कर रहे हैं. निर्देशक ने कहा, “हमने दिखाया है कि देश हर किसी का है, चाहे वह किसी भी धर्म का हो.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










