इस चुनाव में क्या करेंगे केजरीवाल?

Published at :12 Mar 2014 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
इस चुनाव में क्या करेंगे केजरीवाल?

कुछ दिनों पहले मैंने आपके अखबार में निष्पक्ष पत्रकारिता के विषय में पढ़ा था. क्या यह निष्पक्ष पत्रकारिता सिर्फ प्रभात खबर तक ही सीमित है, या यह सब पर लागू होती है? कुछ दिनों से लगातार इस चैनल पर केजरीवाल का गुणगान हो रहा है. पिछले दिनों एक बड़े मीडिया चैनल पर केजरीवाल को लोगों […]

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले मैंने आपके अखबार में निष्पक्ष पत्रकारिता के विषय में पढ़ा था. क्या यह निष्पक्ष पत्रकारिता सिर्फ प्रभात खबर तक ही सीमित है, या यह सब पर लागू होती है? कुछ दिनों से लगातार इस चैनल पर केजरीवाल का गुणगान हो रहा है. पिछले दिनों एक बड़े मीडिया चैनल पर केजरीवाल को लोगों की वाहवाही लूटने के लिए मंच दे दिया गया था.

मंच पर वह लगातार बता रहे थे कि उसी मीडिया ग्रुप ने सर्वे में केजरीवाल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार घट गया था. क्या 49 दिनों में ऐसा आकलन किया जा सकता है जिससे किसी को साफ छवि के लिए प्रमाण पत्र दिया जा सके? उन्होंने उस मंच से यह भी कहा कि वह पीएम नहीं बनना चाहते. तो क्या दिल्ली की तरह आम चुनाव में भी वह सिर्फ वोट जुटायेंगे और एक स्थायी सरकार से हमें वंचित रख कर देश का पैसा बर्बाद करेंगे?

सौरभ कुमार, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola