हमेशा प्रासंगिक रहेंगे गांधीजी

Published at :03 Oct 2013 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
हमेशा प्रासंगिक रहेंगे गांधीजी

महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर हर साल अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. गांधी जी ने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन किया. उनका संकल्प था, भारत को राजनैतिक व वैचारिक गुलामी तथा साम्राज्यवादी शोषण से मुक्ति दिलाना. महिलाओं को अधिकार दिलाने, गरीबों को सहायता पहुंचाने, धार्मिक एवं जातीय विषमता दूर करने, अस्पृश्यता का […]

विज्ञापन

महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर हर साल अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. गांधी जी ने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन किया. उनका संकल्प था, भारत को राजनैतिक व वैचारिक गुलामी तथा साम्राज्यवादी शोषण से मुक्ति दिलाना.

महिलाओं को अधिकार दिलाने, गरीबों को सहायता पहुंचाने, धार्मिक एवं जातीय विषमता दूर करने, अस्पृश्यता का अंत करने आदि को लेकर उन्होंने आंदोलन किये. वह आंदोलन के दौरान भी सत्य और अहिंसा का पालन करने की प्रेरणा देते हैं. गांधी जी सत्ता के विकेंद्रीकरण में विश्वास करते थे, जिसके सिद्धांत पर आज पंचायतीराज व्यवस्था कायम है. शिक्षा और सशक्तीकरण उनके लिए सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास का आधार था. गांधीजी अपने इन जीवन मूल्यों के कारण ही आज भारत ही नहीं, विदेशों में भी प्रासंगिक हैं और हमेशा रहेंगे.
प्रियरंजन राय, सीतामढ़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola