बंद होनी चाहिए बंदी की राजनीति

Published at :13 May 2015 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
बंद होनी चाहिए बंदी की राजनीति

झारखंड समेत पूरे देश में किसी भी मुद्दे अथवा किसी मांग को लेकर अक्सर बंद का आह्वान कर दिया जाता है. इसके चलते आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. इसके साथ ही बंदी का प्रतिकूल प्रभाव व्यापार पर भी पड़ता है और एक दिन की बंदी में करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है. […]

विज्ञापन

झारखंड समेत पूरे देश में किसी भी मुद्दे अथवा किसी मांग को लेकर अक्सर बंद का आह्वान कर दिया जाता है. इसके चलते आम लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. इसके साथ ही बंदी का प्रतिकूल प्रभाव व्यापार पर भी पड़ता है और एक दिन की बंदी में करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है. खास कर छोटे व्यापारियों को बहुत परेशानी होती है, क्योंकि उनका पूरा परिवार ही रोजाना के कारोबार पर चलता है.

यह समझ में नहीं आता है कि आखिर विरोध जताने के लिए राजनीतिक दल अथवा संगठनों के लोग बंद का आह्वान करते ही क्यों हैं? क्या बंदी के बिना विरोध नहीं जताया जा सकता? शांतिपूर्वक भी तो विरोध जताया जा सकता है. सांकेतिक विरोध भी तो हो सकता है. राज्य में अक्सर होनेवाली राजनीतिक बंदी पर रोक लगनी चाहिए. राजनेता और सरकार ध्यान दें.

विजय प्रसाद, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola