धर्म की आड़ में कुकर्म

धर्म की आड़ में कुकर्म करते हुए आसाराम बापू बेनकाब हो गये हैं. मीडिया में उनकी कारगुजारियों की लंबी–चौड़ी दास्तानें दिखायी–सुनायी जा रही हैं. मेरा मानना है कि आप जैसा काम करेंगे, दुनिया आपको वैसा ही ईनाम और वैसी ही पहचान देगी. धर्म, आस्था और जीवन की राह बतानेवाले तथाकथित संत आसाराम बापू यौन शोषण […]
धर्म की आड़ में कुकर्म करते हुए आसाराम बापू बेनकाब हो गये हैं. मीडिया में उनकी कारगुजारियों की लंबी–चौड़ी दास्तानें दिखायी–सुनायी जा रही हैं. मेरा मानना है कि आप जैसा काम करेंगे, दुनिया आपको वैसा ही ईनाम और वैसी ही पहचान देगी.
धर्म, आस्था और जीवन की राह बतानेवाले तथाकथित संत आसाराम बापू यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हो गये हैं और आज कानून के शिकंजे में हैं. भारत साधु–संतों का देश माना जाता है. यहां की जनता खुद पर कम और धर्म का चोला ओढ़े पाखंडियों पर ज्यादा विश्वास करती है. इसी बात का फायदा ढोंगी साधु–संत उठाते हैं.
पिछले ही साल प्रभात खबर ने निर्मलजीत सिंह नरुला उर्फ निर्मल बाबा के धर्म, आस्था और अंधविश्वास के मकड़जाल का पर्दाफाश किया था. लेकिन अंधभक्तों की ‘किरपा’ से फिर उनकी दुकान चल निकली है.
जीतेंद्र कुमार, बरियातु रोड, रांची
.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










