तपिश से पूर्व ही बिजली की कटौती

Published at :31 Mar 2015 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
तपिश से पूर्व ही बिजली की कटौती

अभी कुछ दिनों पहले तक राज्य सरकार बड़े- बड़े दावे कर रही थी. बिजली विभाग के अभियंता यह कह रहे थे कि इस बार गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती नहीं होगी और न ही किसी को इससे परेशानी ङोलनी पड़ेगी. उनका दावा था कि हम राज्य की बिजली व्यवस्था को पटरी पर ले आये […]

विज्ञापन
अभी कुछ दिनों पहले तक राज्य सरकार बड़े- बड़े दावे कर रही थी. बिजली विभाग के अभियंता यह कह रहे थे कि इस बार गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती नहीं होगी और न ही किसी को इससे परेशानी ङोलनी पड़ेगी.
उनका दावा था कि हम राज्य की बिजली व्यवस्था को पटरी पर ले आये हैं, लेकिन गरमी की शुरुआत में ही भयंकर रूप से बिजली की कटौती की जा रही है. शहरी क्षेत्रों में पूरे 24 घंटों में सिर्फ 10 घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है. गांवों की स्थिति तो और भी बुरी है.
यह स्थिति तब है, जब अभी झारखंड में ढंग से गरमी पड़ भी नहीं रही है. अभी चिलचिलाती धूप की गरमी और रात में उमस होना बाकी ही है. बिजली की अघोषित कटौती से लोगों को अंदेशा होने लगा है कि इस बार भी पूर्व की तरह गरमी के दिन पसीना पोंछते हुए ही बिताने होंगे.
नवीन सिन्हा, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola