अपराध पर अंकुश लगे

Published at :25 Jul 2014 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध पर अंकुश लगे

राज्य में आये दिन लूट, हत्या और चोरी जैसी वारदातें हो ही रही हैं और लगातार होते ही जा रही हैं. इसे रोकने के लिए प्रशासन के पास क्या नीति है यह किसी को पता नहीं. दुख की बात यह है कि इन घटनाओं पर थोड़ा सा भी अंकुश नहीं लगाया जा सका है और […]

विज्ञापन

राज्य में आये दिन लूट, हत्या और चोरी जैसी वारदातें हो ही रही हैं और लगातार होते ही जा रही हैं. इसे रोकने के लिए प्रशासन के पास क्या नीति है यह किसी को पता नहीं. दुख की बात यह है कि इन घटनाओं पर थोड़ा सा भी अंकुश नहीं लगाया जा सका है और न ही इसकी कोई संभावना दिखती है.

हर दिन की खबर में ऐसी खबरें आम हो गयी हैं. प्रशासन ऐसी कोई तो रणनीति तैयार करे, जिसे देख अपराधी डरें. प्रशासन तो बस मौन होकर बैठा है. आज समाज में कुछ भी और कोई भी सुरक्षित नहीं है.

प्रशासन से विनती है कि वह बताये क्या रणनीति है और इसमें हम आम नागरिक किस तरह से सहायता कर सकते हैं और हम किन-किन दिशानिर्देशों का अनुसरण करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बच सकें. सरकार को चाहिए कि वह ये सब अखबारों में सार्वजनिक करे.

पालुराम हेंब्रम, जमशेदपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola