बिहार की बंद पड़ीं चीनी मिलों को चालू करे सरकार

Updated at : 30 Apr 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार की बंद पड़ीं चीनी मिलों को चालू करे सरकार

बिहार के कई ऐसे जिले हैं, जहां की चीनी मिलाें की मशीनें जंग खा रही हैं. यही स्थिति मोतिहारी चीनी मिल की है. इस क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ा चुनाव मुद्दा हो सकता था, परंतु इस तरफ न तो किसी दल का ध्यान है और न ही किसी नेता का. हालांकि जनता को यह […]

विज्ञापन
बिहार के कई ऐसे जिले हैं, जहां की चीनी मिलाें की मशीनें जंग खा रही हैं. यही स्थिति मोतिहारी चीनी मिल की है. इस क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ा चुनाव मुद्दा हो सकता था, परंतु इस तरफ न तो किसी दल का ध्यान है और न ही किसी नेता का. हालांकि जनता को यह अजीब लगता है कि आखिर कौन-सा ऐसा कारण है कि बिहार के चीनी मिल चालू नहीं हो पा रहे हैं.
हालांकि केंद्रीय कैबिनेट में बिहार के नेता मंत्री और राज्य कैबिनेट मंत्री के पद को सुशोभित कर रहे हैं, फिर भी चीनी मिलों की दशा व दिशा में सुधार नहीं होना आश्चर्य की बात है. केंद्र व बिहार दोनों जगह एनडीए की सरकार है, इसके बावजूद बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला.
प्रभाकर कुमार, पतौरा (मोतिहारी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola