उच्च शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए है!

Updated at : 14 Jun 2014 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
उच्च शिक्षा सिर्फ अमीरों के लिए है!

पैसों के अभाव में कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाने की वजह से एक लड़की ने फांसी लगा ली. यह खबर पढ़ कर यह सोचने को मजबूर हो गया कि उच्च शिक्षा पर आम लोगों का अधिकार नहीं है. तो क्या उच्च शिक्षा का हक केवल पैसे वालों को ही है? हम देख ही रहे […]

विज्ञापन

पैसों के अभाव में कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाने की वजह से एक लड़की ने फांसी लगा ली. यह खबर पढ़ कर यह सोचने को मजबूर हो गया कि उच्च शिक्षा पर आम लोगों का अधिकार नहीं है. तो क्या उच्च शिक्षा का हक केवल पैसे वालों को ही है? हम देख ही रहे हैं कि मजदूरी करनेवाले, पान की दुकान चलानेवाले टॉपर बन रहे हैं.

पर साथ ही कितने ही ऐसे विद्यार्थी इंटर के आगे पढ़ाई नहीं कर पाते क्योंकि वे उच्च शिक्षा की भारी फीस नहीं उठा सकते. आज उच्च शिक्षा हम आप लोगों के लिए सपना ही बन कर रह गयी है. क्या हमारी सरकार उच्च शिक्षा को सबके लिए कम से कम फीस में उपलब्ध नहीं करा सकती? शिक्षा, जो किसी भी राष्ट्र के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कारक है, आम लोगों तक पहुंच नहीं सकती? तो फिर हम बिना उच्च शिक्षा के विकास की कल्पना भी कैसे कर सकते हैं.

नंद लाल, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola